फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GAIL Recruitment 2024 for 261 Senior Engineer & other posts, Apply now at gailonline.com, direct link here

GAIL Recruitment 2024: गेल इंडिया में 261 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है तो करें आवेदन

Tue, 12 Nov 2024 07:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 07:35 PM IST
सार

GAIL Recruitment 2024: गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। निर्धारित विषय में इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री और अन्य शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
GAIL Recruitment 2024 for 261 Senior Engineer & other posts, Apply now at gailonline.com, direct link here
GAIL इंडिया लिमिटेड - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (/gailonline.com.)

विस्तार

GAIL Senior Engineer Recruitment 2024: गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। संगठन ने योग्य उम्मीदवारों से 261 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार गेल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

11 दिसंबर है आवेदन करने की अंतिम तिथि

पंजीकरण प्रक्रिया आज, 12 नवंबर, 2024 से शुरू हो गई है और 11 दिसंबर, 2024 को बंद हो जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • वरिष्ठ अभियंता: 98 पद
  • वरिष्ठ अधिकारी: 130 पद
  • अधिकारी: 33 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनिरिंग में अनुसंशित विषय में निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवश्यक अनुभव भी होना चाहिए। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार पात्रता मानदंड की जांच अवश्य करें। उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना पर उपलब्ध शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

सभी पात्रता मानदंड (ऑनलाइन आवेदन में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर) को पूरा करने वाले उम्मीदवारों पर ही आगे के चयन के लिए विचार किया जाएगा। सभी मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, उम्मीदवारों को एकल-चरण या बहु-चरण चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में चयन समिति के समक्ष समूह चर्चा और/या साक्षात्कार शामिल होंगे।

  • वरिष्ठ अधिकारी (एफ एंड एस), अधिकारी (सुरक्षा) और अधिकारी (राजभाषा) को छोड़कर सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया समान होगी।
  • साक्षात्कार में प्राप्त किए जाने वाले अंकों का न्यूनतम योग्यता प्रतिशत यूआर/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 60% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 55% है।
  • समूह चर्चा/दक्षता परीक्षण/शारीरिक फिटनेस परीक्षण (जहां भी लागू हो) या कौशल और दक्षताओं का आकलन करने के लिए अपनाए गए किसी अन्य उपकरण में प्राप्त किए जाने वाले अंकों का न्यूनतम योग्यता प्रतिशत यूआर/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 40% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार के लिए 35% निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क

यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क देना होगा (लागू सुविधा शुल्क और करों को छोड़कर)। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed