{"_id":"67fbac2306e906957908e52b","slug":"fssai-recruitment-33-vacancies-including-administrative-officer-salary-2-lakh-rupees-apply-from-this-date-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FSSAI Recruitment: प्रशासनिक अधिकारी समेत 33 पदों पर भर्ती, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी; इस दिन से करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
FSSAI Recruitment: प्रशासनिक अधिकारी समेत 33 पदों पर भर्ती, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी; इस दिन से करें आवेदन
Sun, 13 Apr 2025 05:52 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:52 PM IST
सार
FSSAI Recruitment 2025: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रशासनिक अधिकारी, डायरेक्टर, मैनेजर समेत कुल 33 पदों पर वैकेंसी निकाली है आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
FSSAI Recruitment 2025: अगर आप एक सरकारी संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की यह नई भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
FSSAI Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
एफएसएसएआई ने प्रशासनिक अधिकारी, डायरेक्टर, मैनेजर समेत कुल 33 पदों पर वैकेंसी निकाली है।- डायरेक्टर: 2 पद
- ज्वाइंट डायरेक्टर: 3 पद
- सीनियर मैनेजर: 2 पद
- मैनेजर: 4 पद
- असिस्टेंट डायरेक्टर: 1 पद
- प्रशासनिक अधिकारी: 10 पद
- सीनियर प्राइवेट सचिव: 4 पद
- असिस्टेंट मैनेजर: 1 पद
- असिस्टेंट: 6 पद
विज्ञापन
ऑफलाइन भेजना होगा आवेदन पत्र
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन ऑनलाइन तो किया जाएगा, लेकिन ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, निर्धारित फॉर्मेट में नियोक्ता/कैडर नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा प्रमाण पत्र और अन्य सहायक प्रमाण पत्र/दस्तावेजों के साथ 15 मई 2025 तक एफएसएसएआई मुख्यालय को भेजना अनिवार्य है।पता:
सहायक निदेशक, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय, 312, तृतीय तल, एफडीए भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली - 110002
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
डायरेक्टर पद के लिए आवेदन वही कर सकते हैं जो केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में समान या समकक्ष पद पर कार्यरत हों और उनके पास पे लेवल-12 में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो।प्रशासन, वित्त, मानव संसाधन, या सतर्कता विभाग में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विभाग में 10 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए या समान पद पर 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।