फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FCI Punjab Watchmen Recruitment 2021 FCI Punjab to Recruit Watchmen, 860 Vacancies for 8th Pass

FCI Recruitment 2021: एफसीआई पंजाब ने वॉचमैन के 860 पदों पर निकाली भर्ती, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया

Sat, 16 Oct 2021 09:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 09:27 PM IST
सार

FCI Recruitment 2021:: जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा में पास होंगे केवल उन्हें ही अंतिम चयन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची का निर्माण लिखित और शारीरिक दोनों परीक्षा के अंकों को मिलाकर किया जाएगा।

विज्ञापन
FCI Punjab Watchmen Recruitment 2021 FCI Punjab to Recruit Watchmen, 860 Vacancies for 8th Pass
FCI Punjab Watchmen Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने वॉचमैन पद के लिए 860 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पंजाब राज्य में विभिन्न डीपो और ऑफिस के लिए की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से एफसीआई के आधिकारिक पोर्टल fci-punjab-watch-ward.in पर जाकर करना है। ऐसे उम्मीदवार जो भर्ती से जुड़ी योग्यताओं को पूरा करते हैं वह 10 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए खाली 860 में 345 पद अनारक्षित, 86 इडबल्यूएस, 180 ओबीसी और 249 एससी वर्ग के लिए रखे गए हैं। 
विज्ञापन


FCI Punjab Watchmen Recruitment 2021: भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदक को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं या किसी माध्यमिक स्कूल से पास होना जरूरी है। जिन्होंने इससे पहले सिक्योरिटी गार्ड का काम किया है उनके लिए पांचवी पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


FCI Punjab Watchmen Recruitment 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। 

1. आधिकारिक वेबसाइट fci-punjab-watch-ward.in पर जाएं।
2. नई पंजीयन लिंक पर जाएं और मांगी गई जानकारियों को भरें।
3. अपनी यूजर आइडी-पासवर्ड सेव कर लें और आवेदन पत्र भरें।
4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क 250 रुपए जमा करें और पेज को आगे की जरूरत के लिए सेव कर लें।


FCI Punjab Watchmen Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और एक शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 120 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, रिजनिंग, अंग्रेजी और न्युमेरिकल एबिलिटी के प्रश्न होंगे। परीक्षा की समयसीमा 90 मिनट की होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। प्रश्न पत्र हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा में पास होंगे केवल उन्हें ही अंतिम चयन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची का निर्माण लिखित और शारीरिक दोनों परीक्षा के अंकों को मिलाकर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में क्वालिफाइंग अंक 40 प्रतिशत होंगेे। दिव्यांग आवेदकों को शारीरिक परीक्षा से छूट दी गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिनों पहले जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed