फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Exam is starting from July 15, before appearing in it, know all the important things related to it-safalta

CUET 2022: 15 जुलाई से शुरू हो रही है परीक्षा, इसमें शामिल होने से पहले इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें जान लें आप वरना कम आ सकते हैं आपके मार्क्स

Thu, 14 Jul 2022 11:55 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 14 Jul 2022 11:55 PM IST
सार

CUET यूजी 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाना है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है।
 

विज्ञापन
Exam is starting from July 15, before appearing in it, know all the important things related to it-safalta
CUET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित किए जा रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हो रही है। पहले चरण की परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, चार अगस्त, पांच अगस्त, छह अगस्त, सात अगस्त, आठ अगस्त और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तकरीबन 10 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे और इसके आयोजन के लिए देश के 554 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। CUET का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है। वहीं अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं और CUET में शामिल हो रहे हैं तो परीक्षा से पहले इस बचे हुए समय में आप CUET Foundation Batch 2022 की मदद से घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा से जुड़े इन महत्वपूर्ण बातों को जान लें आप :

CUET का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना है और इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। इस परीक्षा में छात्रों से NCERT के 12वीं के सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे। CUET में शामिल होने वालेछात्रों को काफी सोच समझ कर प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू की गई है और गलत उत्तर देने पर छात्रों के अंक कटेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन केमुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। साथ ही इसके इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक CUET 2022 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। छात्र इस परीक्षा के सिलेबस, पैटर्न तथा इससे संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देखसकते हैं।

विज्ञापन

किन भाषाओं में दे सकेंगे प्रश्नों का जवाब :

CUET का आयोजन पूरे देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए इसके प्रश्न पत्र (लैंग्वेज टेस्ट्स को छोड़कर) कईभाषाओं में तैयार किये जायेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। अभ्यर्थी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया औरपंजाबी में से किसी एक भाषा में प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथयूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed