ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी में 500+ मेडिकल पदों पर बंपर भर्ती, हर महीने मिलेंगे 78800 रुपये; करें आवेदन
ESIC recruitment 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म को भरने के बाद निर्धारित पते पर भेजना होगा।
विस्तार
ESIC recruitment 2025: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म को भरने के बाद निर्धारित पते पर भेजना होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए कुछ राज्यों के लिए निर्धारित पते पर फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 तय की गई है।
ESIC Vacancy 2025: किन किन पदों पर भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 558 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 155 पद सीनियर स्पेशलिस्ट ग्रेड-II और 403 पद जूनियर स्पेशलिस्ट ग्रेड-II के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमसीएच, डीएम, डीए, एमएससी या डीपीएम जैसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 26 मई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो कि डिमांड ड्राफ्ट या बैंक चेक के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में जमा किया जाएगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांगजन (PwBD), पूर्व सैनिकों और ईएसआईसी के वर्तमान कर्मचारियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
हर महीने इतना मिलेगा वेतन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-12 के अंतर्गत 78,800 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य सरकारी भत्ते जैसे टीए (यात्रा भत्ता), डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (मकान किराया भत्ता) और एनपीए (नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस) भी प्रदान किए जाएंगे।ESIC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
ईएसआईसी में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:- सबसे पहले ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाएं।
- वहां से भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- नोटिफिकेशन में उपलब्ध आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
- अब आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और उसमें मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- अब 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट या बैंक चेक बनवाएं (यदि आप शुल्क से छूट प्राप्त श्रेणी में नहीं आते हैं)।
- अब पूरा आवेदन फॉर्म निर्धारित पते पर भेज दें, जो नोटिफिकेशन में उल्लिखित है।