फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Employees State Insurance Corporation Chennai Recruitment 2022 for 385 Upper Divisional Clerk Multi Tasking Staff Posts

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सीधी भर्ती शुरू, क्लर्क, स्टेनो और एमटीएस के पदों पर करें आवेदन

Fri, 21 Jan 2022 04:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 04:01 PM IST
सार

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Employees  State Insurance Corporation Chennai Recruitment 2022 for 385 Upper Divisional Clerk Multi Tasking Staff Posts
ESIC

विस्तार

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सभी इच्छुक और योग्य नौकरी आवेदक आधिकारिक ईएसआईसी की वेबसाइट - esic.nic.in पर निर्धारित प्रारूप के अनुसार रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा इस भर्ती अभियान से कुल 385 पद भरे जाएंगे। ईएसआईसी भर्ती पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 है। पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, पद के अनुसार योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन कैसे करें और अन्य विवरण के बारे में अधिक जानकारी की तलाश करने वाले उम्मीदवार उन्हें नीचे या आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

ESIC Bharti के लिए रिक्तियों का विवरण

  1. अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) : 150 पद
  2. आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) : 16 पद
  3. मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) : 219 पद

कुल पद – 385
 

ईएसआईसी चेन्नई भर्ती के पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता 

  • यूडीसी : यूडीसी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक को एमएस ऑफिस सुइट और डाटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का अन्य ज्ञान भी होना चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर : आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ : एमटीएस के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष पास किया हो।

 

विज्ञापन

ईएसआईसी चेन्नई भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा

  • यूडीसी - इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर- इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - इस पद के लिए आवेदक की आयु 18 साल से 25 साल के बीच की होनी चाहिए।

 

ईएसआईसी भर्ती में उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन

  • यूडीसी - पे लेवल- 4 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार (25,500 रुपये - 81,100 रुपये)।
  • स्टेनोग्राफर- पे लेवल- 4 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार (25,500 रुपये - 81,100 रुपये)।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - पे लेवल-1 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार (18,000 रुपये - 56,900 रुपये)।

 

ESIC Bharti 2022 की आवेदन प्रक्रिया

नौकरी के योग्य उम्मीदवार, जो रिक्त पदों में रुचि रखते हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं- 

  1. सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज दाएं से बाएं की ओर चल रही पट्टी को देखें। 
  3. उस स्क्रॉल पट्टी पर लिखे संदेश को पढ़ें और उस पर क्लिक करें।
  4. 'ईएसआईसी में एमटीएस यूडीसी / स्टेनो के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करें' के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  5. 15 फरवरी से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  6. दस्तावेज ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। 
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed