फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching & Non-Teaching Posts Exam Dates Announced

EMRS Recruitment 2025: टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा तिथियां घोषित; 13, 14 और 21 दिसंबर को होगा एग्जाम

Fri, 10 Oct 2025 06:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 06:34 PM IST
सार

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में 7267 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए ईएमआरएस भर्ती की लिखित परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर को होगी। ऑनलाइन आवेदन 23 अक्तूबर तक किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching & Non-Teaching Posts Exam Dates Announced
EMRS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इस भर्ती में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डन, महिला स्टाफ नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट सहित कुल 7267 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

EMRS Recruitment Exam Dates: नोट करें परीक्षा की तिथियां

टियर-I परीक्षा निम्नलिखित तिथियों को आयोजित की जाएगी:

  • 13 दिसंबर 2025
  • 14 दिसंबर 2025
  • 21 दिसंबर 2025


नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद पोस्ट वाइज और शिफ्ट वाइज परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

ईएमआरएस भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिनमें:

  • लिखित परीक्षा (टियर-I और टियर-II)
  • स्किल टेस्ट
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन


टियर I और टियर II दोनों स्तरों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पद के अनुसार अलग-अलग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

ईएमआरएस भर्ती के लिए आवेदन emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन जारी हैं। टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए परीक्षा का आयोजन NESTS द्वारा किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार के मार्क्स CGPA में हैं, तो उन्हें बोर्ड के फॉर्मूले अनुसार प्रतिशत में बदलकर विवरण भरना होगा। आवेदन फॉर्म में परीक्षा शहर का विकल्प नहीं है, यह सिस्टम द्वारा अलॉट किया जाएगा।

विशेष जानकारी: कंप्यूटर साइंस टीचर के पद के लिए B.Ed आवश्यक नहीं है, लेकिन भविष्य में पीजीटी पद पर प्रमोशन के लिए B.Ed होना अनिवार्य है।

आवेदन फीस

प्रिंसिपल

  • महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
  • अन्य सभी उम्मीदवार - 2500


पीजीटी व टीजीटी

  • महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
  • अन्य सभी उम्मीदवार - 2000
  • नॉन टीचिंग स्टाफ
  • महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
  • अन्य सभी उम्मीदवार - 1500
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed