DU Jobs 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी अभी करें आवेदन
DU Non-Teaching Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट जैसे पदों को भरना है। योग्य उम्मीदवार 18 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Vacancy 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती निकाली है। रिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और सहायक जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से चालू होगी और आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर तक चलेगी। डीयू नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 अधिसूचना 12 दिसंबर 2024 को जारी की गई है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 गैर-शिक्षण पदों को भरना है, जिसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: पीएनबी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, बिना एग्जाम के मिलेगी बढ़िया सैलरी
- सहायक रजिस्ट्रार के लिए कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 49 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वरिष्ठ सहायक के लिए उम्मीदवारों के पास स्तर-4 में सहायक या समकक्ष के रूप में तीन वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
- सहायक के लिए अभ्यर्थियों के पास जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पद पर दो वर्ष का अनुभव तथा टाइपिंग दक्षता के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: सेना आयुध कोर में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती; जानें रिक्तियां
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण भर्ती के लिए आवेदकों को अपनी श्रेणी के आधार पर एक गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए सामान्य/अनारक्षित उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये देने होंगे।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और कुछ अन्य श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू आधारित): इसमें सामान्य अध्ययन, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन से जुड़े विषय शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक): इसमें संबंधित पदों के विशेष ज्ञान से जुड़े विषयों पर प्रश्न होंगे।
कौशल परीक्षा: सहायक और वरिष्ठ सहायक पदों के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता परीक्षण।
साक्षात्कार (केवल सहायक रजिस्ट्रार के लिए): उम्मीदवार की व्यक्तित्व और पद के अनुकूलता का मूल्यांकन किया जाएगा।