फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment Registrations to begin for 547 TGT and other posts Sarkari Naukri

DSSSB Recruitment: डीएसएसएसबी ने निकाली भर्ती, 500 से अधिक पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी

Thu, 28 Jul 2022 06:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 06:31 PM IST
सार

DSSSB Recruitment: दिल्ली के एनसीटी के उम्मीदवार 27 अगस्त तक डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
DSSSB Recruitment Registrations to begin for 547 TGT and other posts Sarkari Naukri
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DSSSB Recruitment Sarkari Naukri: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सरकार के तहत विभिन्न विभागों / स्थानीय / स्वायत्त निकायों के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली के एनसीटी के उम्मीदवार 27 अगस्त तक डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन/ अधिसूचना वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। DSSSB ने कुल 547 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। विज्ञापन 07/2022 के तहत पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता मानदंड पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

 

DSSSB Recruitment: आवेदन शुल्क

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों को छूट दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

DSSSB Recruitment: रिक्तियों का विवरण

  • मैनेजर (अकाउंट्स)- 2
  • उप प्रबंधक (लेखा) - 18

  • जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर- 7

  • असिस्टेंट स्टोर कीपर- 5

  • स्टोर अटेंडेंट- 6

  • लेखाकार- 1

  • टेलर मास्टर- 1

  • प्रकाशन सहायक- 1

  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- 364

  • प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)- 142


 
विज्ञापन

DSSSB Recruitment की चयन प्रक्रिया

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की चयन टियर वन / टू टियर परीक्षा योजना और जहां कहीं लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन और अनुसरण करना चाहिए। 

DSSSB Recruitment: रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब प्रोफाइल बनाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म को पूरा करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed