DSSSB Recruitment 2022: डीएसएसएसबी में सैकड़ों पदों पर निकलीं भर्तियां, आज आवेदन की आखिरी तारीख
DSSSB Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ हीं उनके पास 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
विस्तार
DSSSB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 9 फरवरी, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वह डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
DSSSB Recruitment 2022: 690 पदों पर होगी भर्तियां
डीएसएसएसबी भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 690 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) और सेक्शन इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार आज रात 12 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें।
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी, 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 फरवरी, 2022
3. परीक्षा की तारीख- 1 मार्च, 2022
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ हीं उनके पास 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
DSSSB Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।