DSSSB 2023 Notification OUT: डीएसएसएसबी में पीजीटी-टीजीटी सहित कई पदों पर भर्तियां, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
डीएसएसएसबी ने पीजीटी-टीजीटी और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत करीब 1900 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
विस्तार
DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी-टीजीटी, लैब असिस्टेंट और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 1841 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2023 तक है।
DSSSB Vacancy पदों का विवरण
-
पीजीटी 47 पद
-
टीजीटी कंप्यूटर साइंस 06 पद
-
टीजीटी स्पेशल 581 पद
-
संगीत शिक्षक 182 पद
-
गैर शिक्षण 1025 पद
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा कुल 1841 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
DSSSB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच/ईएक्सएम/महिला आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करें।
DSSSB चयन प्रक्रिया
-
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
-
कौशल परीक्षण (शॉर्टहैंड/टाइपिंग)
-
दस्तावेज सत्यापन
DSSSB Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
-
डीएसएसएसबी विभिन्न पदों पर अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करें।
-
ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
-
आवेदन के दौरान सभी आवेदकों को अपना आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
-
आवेदन पत्र पूरा भरने पर भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।