आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैंने घर जमाई की परेशानी देखा,

                
                                                         
                            साहब मैं मील का पत्थर हूं
                                                                 
                            
किसी ने मुझे पर थूंका,
किसी ने चूने से लिखावट बिगाड़ा,
कोई रंगाई-पुताई कर गया,
मैं जहां का तहां सब देखता रहा।
मैंने साइकिल से चलने वालों को,
करोड़ों की गाड़ियों में देखा,
रहीसों को फटेहाल पैदल देखा,
डीजे वाली बारात भी देखा।
लोगों की अंतिम यात्रा देखा,
जिनमें कन्धे देने वाले कम,
गुदगुदाते मुस्कराते हुए देखा।
साहब मैं मील का पत्थर हूं,
मैंने घर जमाई की परेशानी देखा,
दूसरे की लुगाई से प्रेम देखा,
देवर भौजाई में गड़बड़ी देखा,
जीजा साली की ठिठोली देखा।
अमीर को देखा गरीब को देखा,
संत को देखा फकीर को देखा,
हर हाल में सबको परेशान देखा।
साहब मैं मील का पत्थर हूं।
साहब मैं मील का पत्थर हूं।।
-कुलदीप शुक्ला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर