फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Lab Attendant Tier I Result 2026 Released, 116 Candidates Shortlisted for E-Dossier

DSSSB Lab Attendant: लैबोरेटरी अटेंडेंट टियर-I परीक्षा का रिजल्ट जारी, 116 अभ्यर्थी ई-डॉसियर के लिए शॉर्टलिस्ट

Wed, 25 Feb 2026 07:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 07:06 PM IST
सार

DSSSB Lab Attendant Tier I Result: डीएसएसएसबी ने लैबोरेटरी अटेंडेंट टियर-I परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 37 पदों के लिए 9,460 उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रदर्शन के आधार पर 116 अभ्यर्थी ई-डॉसियर अपलोड हेतु शॉर्टलिस्ट हुए हैं। दस्तावेज 27 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक ऑनलाइन जमा होंगे।
 

विज्ञापन
DSSSB Lab Attendant Tier I Result 2026 Released, 116 Candidates Shortlisted for E-Dossier
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DSSSB Lab Attendant Tier I Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जल बोर्ड विभाग में लैबोरेटरी अटेंडेंट (पोस्ट कोड 103/23) पद के लिए आयोजित टियर-I परीक्षा 2026 के अंक जारी कर दिए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2023 के तहत कुल 37 रिक्तियों के लिए निकाली गई थी। परीक्षा में शामिल हुए 9,460 अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ओएआरएस मॉड्यूल के माध्यम से अपने अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों का वर्गवार विवरण

कुल 37 पदों में से 18 अनारक्षित (UR), 4 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 6 अनुसूचित जाति (SC) और 3 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा PwBD के लिए 2, पूर्व सैनिक (ExSM) के लिए 4 पद आरक्षित हैं, जबकि खेल कोटा (SP) के तहत कोई पद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

116 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

टियर-I लिखित परीक्षा 200 अंकों की ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर कुल 116 अभ्यर्थियों को ई-डॉसियर अपलोड करने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 40, ईडब्ल्यूएस के 12, ओबीसी के 16, एससी के 16, ST-10, पीडब्ल्यूबीडी के 10 (5 श्रेणी a और 5 श्रेणी b) तथा भूतपूर्व सैनिक के 12 अभ्यर्थी शामिल हैं।

 

श्रेणी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की संख्या
सामान्य (UR) 40
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 12
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 16
अनुसूचित जाति (SC) 16
अनुसूचित जनजाति (ST) 10
दिव्यांग (PwBD-श्रेणी a) 5
दिव्यांग (PwBD-श्रेणी b) 5
भूतपूर्व सैनिक (ExSM) 12
कुल 116

 

विज्ञापन

कितनी रही कटऑफ?

200 अंकों में से न्यूनतम कट-ऑफ अंक इस प्रकार है: 

 

श्रेणी न्यूनतम कट-ऑफ अंक (200 में से)
सामान्य (UR) 162.05
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 157.08
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 156.03
अनुसूचित जाति (SC) 151.58
अनुसूचित जनजाति (ST) 136.29
दिव्यांग (PwBD-ए) 126.25
दिव्यांग (PwBD-बी) 78.43
दिव्यांग (PwBD-सी) शून्य
दिव्यांग (PwBD-डी एवं ई) शून्य
पूर्व सैनिक (ExSM) 98.68


तकनीकी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक केवल सेक्शन-B (डोमेन विषय) पर लागू होंगे, जबकि सेक्शन-ए के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है। अंतिम मेरिट सूची सेक्शन-ए और सेक्शन-बी के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
 

ई-डॉसियर अपलोड की अंतिम तिथि

ई-डॉसियर लिंक 27 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक 15 दिनों के लिए सक्रिय रहेगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, जाति/दिव्यांग प्रमाणपत्र, सरकारी सेवा या पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा परीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड का पहला पृष्ठ अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन संख्या 03/2023 के अनुसार पात्रता 20 दिसंबर 2023 की स्थिति के आधार पर जांची जाएगी। निर्धारित समय में दस्तावेज अपलोड न करने पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी। यदि OARS पोर्टल में तकनीकी समस्या आती है तो अभ्यर्थी 48 घंटे के भीतर स्क्रीनशॉट के साथ डीएसएसएसबी हेल्पडेस्क ईमेल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सत्यापन के बाद तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed