फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do not make mistakes while filling the application form-safalta

Delhi Police Head Constable 2022: आवेदन फार्म भरते समय न करें गलतियाँ, वरना सुधार करने के लिए चुकानी पड़ेगी फीस

Sat, 11 Jun 2022 12:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 11 Jun 2022 12:49 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म पूरा भर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Do not make mistakes while filling the application form-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर सीधी भर्ती कराई जा रही है। बीते 17 मई इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसकी अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इस भर्ती में 559 पद पुरुष उम्मीदवारों के हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 पद आरक्षित हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी दावेदारी कर सकते हैं। उम्मीदवार फार्म भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके फार्म में किसी भी तरह की कोई त्रुटि न होने पाए। हालांकि आयोग की ओर से 21 से 25 जून तक आवेदन फार्म में होने वाली गलतियों को सही करने का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भुगतान करना होगा। पहली बार त्रुटि सुधार करने के लिए 200 रुपये व दूसरी बार आवेदन में संशोधन करने के लिए 500 रुपये की फीस देनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर टाईपिंंग टेस्ट व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस श्रेणी के हैं कितने पद

पुरुष/महिला सामान्य वर्ग  अन्य पिछड़ा वर्ग  आर्थिक पिछड़ावर्ग  अनुसूचितजाति  अनुसूचितजनजाति  कुल 
पुरुष 241 137 56 65 60 559
महिला 119 67 28 32 30 276

परीक्षा पैटर्न 

इस भर्ती की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसकेअलावा प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

जानिए लीजिए कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती के जरिए पुरुष उम्मीदवारों के लगभग 559 और महिला उम्मीदवारों के 276 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार केंद्र सरकार की अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed