UP Police Constable Recruitment 2022: क्या आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन को मिलता है एक समान वेतन
उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 26,000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती की चयन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। यूपीपीआरपीबी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य में 26 हजार पुलिस के जवानों की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड कुछ ही दिनों में कॉस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर सकता है जिसके लिए जल्द ही नोटिफेकेशन जारी किया जा सकता है। यूपीपीआरपीबी की इस सिपाही भर्ती में हजारों पुरुष व महिला कैंडिडेट्स को किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। इस भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइटपर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch 2022 बैच से जुड़कर इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।
कितने प्रतिशत का मिलता है आरक्षण
यूपी पुलिस की पिछली कॉस्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देखने पर जानकारी मिलती है कि यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती में जहां लम्बवत आरक्षण के तहत अन्यपिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जााति - 21 प्रतिशत, एसटी कैटेगरी दो प्रतिशत का आरक्षण दिया जाता है वहीं क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत महिला उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्ड को क्रमश पांच-पांच प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दो पर्सेंट का रिजर्वेशन मिलता है। हालांकि अगरनई भर्ती की आरक्षण प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाता है तो इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना जारी किए जाने तकयूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी होगी।
क्या एक समान मिलता है वेतन
यूपी पुलिस की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदोंं पर होने वाली भर्ती में अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों को एकसमान वेतन दिया जाता है। इसके अलावा राज्य सरकारकी ओर से नियमानुसार दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। हालांकि ध्यान रहे कि फायरमैन के लिए महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाता है।अधिक जानकारी नई भर्ती के लिए जल्द ही जारी की जाने वाली अधिसूचना में साझा की दी जाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।