DFCCIL Jobs: डीएफसीसीआईएल में एमटीएस समेत विभिन्न पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, 642 रिक्तियों के लिए होगी भर्ती
DFCCIL Recruitment 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और जूनियर मैनेजर सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DFCCIL Recruitment 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने एमटीएस, एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (dfccil.com) पर 18 फरवरी, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुधार विंडो 23 से 27 फरवरी, 2025 तक खुलेगी।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 642 पदों को भरना है, जिनमें से 3 रिक्तियां जूनियर मैनेजर पदों के लिए, 36 कार्यकारी (सिविल) के लिए, 64 कार्यकारी (इलेक्ट्रिकल) के लिए, 75 कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) के लिए, और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए 464 रिक्तियां निर्धारित है।
| क्र.सं. | कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 18 जनवरी 2025 |
| 2 | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 18 फरवरी 2025 |
| 3 | आवेदन पत्र सुधार विंडो | 23 फरवरी 2025 - 27 फरवरी 2025 |
| 4 | प्रथम चरण (CBT) परीक्षा | अप्रैल 2025 |
| 5 | द्वितीय चरण (CBT) परीक्षा | अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया
एमटीएस पदों के लिए अभ्यर्थियों को दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा पास करना होगा, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मूल्यांकन परीक्षण होगा। वहीं जूनियर मैनेजर और एक्जीक्यूटिव के लिए चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 शामिल है, इसके बाद दस्तावेज और चिकित्सीय परीक्षा होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एमटीएस रिक्तियों के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
DFCCIL Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाएं
- होमपेज पर करियर—ओपन मार्केट रिक्रूटमेंट पर जाएं
- अब "विज्ञापन संख्या 01/DR/2025: DFCCIL में जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और एमटीएस के पद के लिए खुले बाजार से सीधी भर्ती" पर क्लिक करें।
- यहां पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।