{"_id":"677b811492256b2ca20ac124","slug":"delhi-high-court-judicial-service-examination-last-date-to-apply-soon-exam-will-be-held-on-this-day-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi High Court HJS Job: दिल्ली हाईकोर्ट न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि बेहद नजदीक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Delhi High Court HJS Job: दिल्ली हाईकोर्ट न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि बेहद नजदीक
Mon, 06 Jan 2025 12:38 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:38 PM IST
सार
Delhi High Court HJS Jobs 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट, Delhi High Court
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Delhi High Court HJS Recruitment 2024: दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाई कोर्ट न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (delhihighcourt.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी, 2025 तक बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
2 फरवरी को होगी परीक्षा
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 पदों को भरना है। जिनमें से 5 अनारक्षित, 5 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा
आवेदकों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उसे अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करके प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) भी प्राप्त करना होगा। उम्मीदवार को 10 जनवरी 2025 तक कम से कम 7 वर्षों तक अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करना होगा। वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।आवेदन शुल्क
दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।कैसे होगा चयन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। दूसरे चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, और फिर चयन प्रक्रिया के समग्र चरण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।