फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Constable: You have to take part in the skill test of recruitment, so start preparing from today-safalta

Delhi Constable: भर्ती की स्किल टेस्ट में भी लेना हैै हिस्सा, तो आज से ही शुरू कर दें तैयारी तभी मिलेगी सफलता!

Tue, 20 Sep 2022 01:20 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Tue, 20 Sep 2022 01:20 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (Ministrial) की भर्ती के लिए CBT अक्तूबर 2022 में आयोजित की जानी है। इस भर्ती के जरिए कुल 835 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
Delhi Constable: You have to take part in the skill test of recruitment, so start preparing from today-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे और अब इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन अगले महीने किया जाना है। दरअसल, SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए CBT 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से 10 से 14 दिन पहले दी जा सकती है और उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिए कुल 835 पदों को भरा जाना है। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की अन्य भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Ebook - Download Now  की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें-SSC CGL Recruitment 2022 के बारे में।

स्किल टेस्ट में भी लेना होगा हिस्सा :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा और इसमें स्किल टेस्ट भी शामिल है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को CBT और PET के बाद टाइपिंग टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। यह टेस्ट 25 अंको का होगा और अभ्यर्थियों द्वारा इसमें किये गए स्कोर का उपयोग मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए किया जाएगा।इसलिए अभ्यर्थियों का इसमें बेहतर प्रदर्शन करना बेहद आवश्यक है। टाइपिंग टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। देखें-NDA Result 2022

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगा CBT का आयोजन :

इस भर्ती के लिए होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed