फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021-22: CTET result can be released on this date, why this time CTET result is special for you-safalta

CTET 2021-22: CTET का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी, इस बार CTET का रिजल्ट आपके लिए क्यों है खास, जानें यहाँ

Thu, 27 Jan 2022 03:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 27 Jan 2022 03:47 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन पूरा हो चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
 

विज्ञापन
CTET 2021-22: CTET result can be released on this date, why this time CTET result is special for you-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का आयोजन पूरा हो चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, CBSE ने उन अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा फिर से 17 जनवरी और 21 जनवरी को आयोजित की थी, जो 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा में तकनीकी खामी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख को जारी हो सकता है रिजल्ट :

CTET 2021 के लिए CBSE द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है की इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार तथा अन्य कई राज्यों के स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। CTET का आयोजन पहली बार ऑनलाइन मोड में किया गया है। CTET 2021 के लिए CBSE ने अभ्यर्थियों से 19 सितंबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 के बीच आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन

CTET का रिजल्ट आपके लिए क्यों है खास :

CTET 2021 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार का रिजल्ट खास रहने वाला है। दरअसल इस बार शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित होने वाली CTET में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डिग्री को जिंदगी भर के लिए मान्य करने के बाद CTET की डिग्री अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी गई है। अब इस परीक्षा में एक बार सफल होने के बाद अभ्यर्थी कभी भी शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले CTET की डिग्री सिर्फ 7 साल के लिए मान्य होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CTET सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed