फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR CRRI Admit Card 2025 released, Download JSA and Stenographer Hall Ticket at crridom.gov.in

CSIR CRRI Admit Card: सीएसआईआर ने विभिन्न पदों के लिए जारी किए प्रवेश पत्र, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

Sat, 10 May 2025 04:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 10 May 2025 04:51 PM IST
सार

CSIR CRRI Admit Card 2025 Out: सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट और जूनियर स्टेनोग्राफर के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
CSIR CRRI Admit Card 2025 released, Download JSA and Stenographer Hall Ticket at crridom.gov.in
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

CSIR CRRI Admit Card 2025: सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) ने जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के लिए एडमिट कार्ड 10 मई 2025 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जाकर अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
यह भर्ती परीक्षा 13 मई से 20 मई 2025 के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। JSA पदों के लिए परीक्षा 13 से 19 मई, जबकि स्टेनोग्राफर पदों के लिए 19 और 20 मई को निर्धारित है। परीक्षा दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र केवल दिल्ली एनसीआर में स्थित होंगे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

सीएसआईआर सीआरआरआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025, शाम 5:00 बजे तक निर्धारित थी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 21 अप्रैल 2025 तक करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआईआर सीआरआरआई भर्ती 2025 के तहत जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के कुल 177 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर के 69 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://crridom.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Recruitment" सेक्शन पर क्लिक करें
  • "Recruitment of JSA & Junior Stenographer" से संबंधित लिंक खोजें।
  • इसके बाद, "Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा 
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed