फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   No Big Inheritance Just Hard Work Tea Entrepreneur Shares His Success Mantra Video Viral

वायरल वीडियो: न कोई बड़ी डिग्री, न विरासत में करोड़ों की दौलत, चाय बेचकर खड़ा किया लाखों का कारोबार

Fri, 30 Oct 2026 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 Oct 2026 11:11 AM IST
सार

Viral Video: करीब 55 साल पुराने शर्मा कैफे रेस्टोरेंट में रोजाना लगभग 3 हजार कप चाय बिकती हैं। 10 रुपये प्रति कप के हिसाब से महीने का टर्नओवर 9 लाख रुपये तक पहुंचता है। कारोबारी पीएम मोदी और एलन मस्क को अपना रोल मॉडल मानते हैं और युवाओं को छोटी शुरुआत करने की सलाह देते हैं।
 

विज्ञापन
No Big Inheritance Just Hard Work  Tea Entrepreneur Shares His Success Mantra Video Viral
रोज बिकते हैं 3 हजार कप चाय - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushstartup

विस्तार

आज के दौर में बिजनेस शुरू करने के लिए लोग अक्सर बड़ी पूंजी और अच्छी लोकेशन की तलाश करते हैं। कई लोगों को लगता है कि बिना पैसों और किसी बड़े सहारे के कारोबार में सफलता पाना मुश्किल है। लेकिन कुछ लोग अपनी मेहनत से इस सोच को गलत साबित कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही चाय कारोबारी की चर्चा हो रही है, जो रोजाना करीब 3 हजार कप चाय बेचता है। महज 10 रुपये प्रति कप के हिसाब से उसकी दुकान पर हर दिन 25 से 30 हजार रुपये तक की बिक्री होती है। इस तरह महीने का टर्नओवर 7.5 लाख से 9 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। खास बात यह है कि करीब 55 साल पुराने पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ उन्होंने 30 से 35 लोगों को रोजगार भी दिया है।

विज्ञापन


55 साल पुराने कारोबार को दे रहे नई पहचान
इस चाय कारोबारी का नाम शर्मा कैफे रेस्टोरेंट से जुड़ा है। करीब 55 साल पहले शुरू हुए इस पारिवारिक कारोबार को अब इसकी अगली पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। कारोबारी का मानना है कि किसी भी काम में बड़ा बनने के लिए शुरुआत से ही बड़ा होना जरूरी नहीं है। अगर इंसान में मेहनत करने का जज्बा है, तो वह छोटे स्तर से शुरुआत करके भी अपनी अलग पहचान बना सकता है। उनकी दुकान पर रोजाना हजारों लोग चाय पीने पहुंचते हैं। 10 रुपये की एक कप चाय की कीमत होने के बावजूद बड़ी संख्या में होने वाली बिक्री इस कारोबार को खास बनाती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ayush Goswami (@ayushstartup)

विज्ञापन
विज्ञापन



रोज की कमाई 30 हजार, लेकिन पूरा पैसा मुनाफा नहीं
दुकान पर होने वाली कमाई का हिसाब भी काफी दिलचस्प है। कारोबारी के मुताबिक, यहां हर दिन करीब 3 हजार कप चाय बिक जाती हैं। एक कप की कीमत 10 रुपये है। इस हिसाब से रोजाना 30 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है। हालांकि, कुछ दिनों में यह आंकड़ा 25 हजार रुपये के आसपास भी रहता है। महीने के हिसाब से देखें तो कुल बिक्री 7.5 लाख से 9 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।


परिवार की चलती है रोजी-रोटी
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इतनी रकम सीधे मालिक की जेब में जाती है। चाय बनाने के लिए दूध, चीनी और चायपत्ती खरीदने से लेकर दुकान का किराया, बिजली का बिल और कर्मचारियों की सैलरी तक कई खर्चे होते हैं। दुकान पर करीब 30 से 35 लोग काम करते हैं। ऐसे में यह कारोबार सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि कई परिवारों की रोजी-रोटी भी बना हुआ है।

नए कारोबारियों को दी छोटी शुरुआत करने की सलाह
नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को भी इस कारोबारी ने एक जरूरी सलाह दी है। उनका कहना है कि शुरुआत में बहुत बड़ा जोखिम लेने के बजाय छोटे स्तर पर काम शुरू करना चाहिए। इससे अगर नुकसान भी होता है, तो उससे सीखने का मौका मिलता है। कारोबार में मिलने वाला अनुभव ही आगे के फैसले लेने में मदद करता है। उनका मानना है कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed