{"_id":"6a0d63c608b255dfd306a082","slug":"csir-cimfr-vacancy-technician-recruitment-in-various-trades-apply-after-10th-and-iti-salary-up-to-63-000-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSIR-CIMFR Vacancy: विभिन्न ट्रेडों में तकनीशियन की भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन; सैलरी 63 हजार तक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CSIR-CIMFR Vacancy: विभिन्न ट्रेडों में तकनीशियन की भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन; सैलरी 63 हजार तक
Wed, 20 May 2026 01:03 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 20 May 2026 01:03 PM IST
सार
CSIR-CIMFR Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर-सीआईएमएफआर (धनबाद) ने विभिन्न ट्रेडों में टेक्नीशियन-1 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 63,000 तक सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
CSIR-CIMFR Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर-सीआईएमएफआर (धनबाद) ने विभिन्न ट्रेडों में टेक्नीशियन-1 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 63,000 तक सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 20 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 20 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 17 जून 2026 (शाम 5:00 बजे) |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 19 जून 2026 (शाम 5:00 बजे) |
कौन कर सकता है आवेदन?
- मार्ग 1 (ITI योग्यता): इस मार्ग के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 55% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- मार्ग 2 (अप्रेंटिस अनुभव): उम्मीदवार के पास 10वीं (विज्ञान विषय, 55% अंक) होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 साल का पूर्णकालिक अप्रेंटिस (ट्रेनिंग) अनुभव आवश्यक है।
- मार्ग 3 (कार्य अनुभव): इस मार्ग में भी 10वीं कक्षा विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 55% अंक जरूरी हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारत सरकार/राज्य सरकार/PSU/स्वायत्त निकाय में संबंधित ट्रेड में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना मिलेगा वेतन?
सीएसआईआर-सीआईएमएफआर (धनबाद) में टेक्नीशियन-1 के 30 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 (पे लेवल-2) के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें औसतन लगभग 37,000 प्रति माह सैलरी होगी। ये नौकरियां धनबाद के साथ-साथ बिलासपुर, नागपुर, रांची, रुड़की और रानीगंज स्थित विभिन्न केंद्रों में होंगी।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले CSIR-CIMFR की आधिकारिक वेबसाइट cimfr.res.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Apply Online” बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।