फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Announces PET Schedule for Bihar Police Constable, Physical Efficiency Test to Begin in December

Bihar Police Constable: अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! दिसंबर में होगा फिजिकल टेस्ट; मैदान में दिखानी होगी ताकत

Wed, 03 Sep 2025 10:33 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Sep 2025 10:33 AM IST
सार

Bihar Police Constable PET 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्टका इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद ने घोषणा की है कि PET का आयोजन दिसंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
CSBC Announces PET Schedule for Bihar Police Constable, Physical Efficiency Test to Begin in December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

CSBC Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है।  

विज्ञापन


केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 जारी किया गया था। इसके अंतर्गत लिखित परीक्षा 16 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक कुल छह चरणों में आयोजित की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट 

केन्द्रीय चयन पर्षद ने इसकी सटीक तिथियों की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन बोर्ड ने संभावित माह की जानकारी साझा कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। लिखित परीक्षा का परिणाम और PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची समय पर आधिकारिक रूप से प्रकाशित की जाएगी।

दिसंबर में होगी ड्राइवर कांस्टेबल लिखित परीक्षा

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने ड्राइवर कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा भी दिसंबर महीने आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4,361 रिक्तियों को भरा जाएगा।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?

  • दौड़ (Race): पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी तय समय में पूरी करनी होगी (आमतौर पर 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट के आसपास)। महिला उम्मीदवारों के लिए दूरी और समय थोड़े अलग होते हैं (आमतौर पर 1 किमी दौड़)।
  • गोला फेंक (Shot Put): पुरुष उम्मीदवारों को लगभग 16 पाउंड का गोला फेंकना होता है। महिला उम्मीदवारों को हल्का गोला (लगभग 12 पाउंड) फेंकना होता है।
  • लॉन्ग जम्प (Long Jump): उम्मीदवारों को कम से कम तय दूरी तक कूदना होता है। यह शारीरिक क्षमता और फिटनेस जांचने के लिए किया जाता है।

CSBS Bihar Police: लिखित के बाद PET परीक्षा, 50 अंक की दौड़ और 25-25 के दो टेस्ट; पढ़ें फिजिकल टेस्ट की पूरी डिटेल

पास होने के लिए जरूरी कितने अंक  

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। इसमें पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक यानी 30 अंक हासिल करना जरूरी है।

जो उम्मीदवार इस न्यूनतम अंक को प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण - शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Bihar Police Constable: लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? जानें चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed