फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   coal india recruitment 2021 for 588 mt post students having a valid GATE score can apply only

Coal India Recruitment 2021: मैनेजमेंट ट्रेनी के 588 पदों के लिए आवेदन शुरू, गेट स्कोर से होगा चयन

Wed, 11 Aug 2021 05:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 05:46 PM IST
सार

कोल इंडिया ने 2021 की भर्ती के तहत 588 मैनेजमेंट ट्रेनी यानी प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 09 सितंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट Coalindia.in के माध्यम से रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
coal india recruitment 2021 for 588 mt post students having a valid GATE score can apply only
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
Job Title Coal India MT Recruitment 2021
Basic Salary 50,000 INR PER MONTH
Date Posted 2021-08-10
Valid Through 2021-09-09
Employment Type INTERN
Industry Coal producing
Occupational Category MANAGEMENT TRAINEES
Qualifications Graduate
Education Requirements GATE-2021 Scores/ BE/ B.Tech/ B.Sc. (Engg.) / M.Sc. / M.Tech.
Location India
Organization Name COAL INDIA LIMITED (CIL)
Job Location General Manager (Personnel / Recruitment) ,Coal India Limited “Coal Bhawan”, Premise No. 04 MAR, Plot No. AF-III, Action Area – 1A,, New Town, Rajarhat, Kolkata - 700156, India
Complete details Click here

विस्तार

कोल इंडिया ने 2021 की भर्ती के तहत 588 मैनेजमेंट ट्रेनी यानी प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 09 सितंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट Coalindia.in के माध्यम से रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वैलिड गेट 2021 स्कोर रखने वाले छात्र ही केवल इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


कोल इंडिया भर्ती 2021 की रिक्तियां खनन, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, औद्योगिक इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान शाखाओं में उपलब्ध हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य विवरणों को अच्छे से जान लेना चाहिए। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि और समय तक प्रतीक्षा न करें और समय सीमा खत्म होने के पहले ही अपना आवेदन अच्छी तरह से पूरा कर लें। कोल इंडिया भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां जानने के लिए आगे पढ़ें।
विज्ञापन


कोल इंडिया भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि : 10 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 09 सितंबर, 2021
 

उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम योग्यता की अपनी डिग्री पूरी कर ली है या शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण होंगे, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। कोल इंडिया भर्ती 2021 की रिक्ति के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक है। आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोल इंडिया भर्ती 2021 की रिक्तियों विवरण
ब्रांच का नाम एवं रिक्तियों की संख्या

  • खनन : 253
  • विद्युत : 117
  • यांत्रिक : 134
  • सिविल : 57
  • औद्योगिक इंजीनियरिंग : 15
  • भू - विज्ञान : 12


उपर्युक्त रिक्ति विवरण शाखावार हैं। कोल इंडिया भर्ती 2021 के लिए अंतिम मेरिट सूची प्रत्येक विषय के लिए GATE-2021 स्कोर / अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


कोल इंडिया भर्ती 2021 की पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवारों के पास BE/ B.Tech/ B.Sc. (इंजीनियरिंग) 12 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। 
  • उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्राप्त डिग्री होनी चाहिए और नियमित पूर्णकालिक पाठ्यक्रम होना चाहिए।
  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 04 अगस्त, 2021 को ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है।


यहां मिलेगी आधिकारिक जानकारी
नोटिस के अनुसार, किसी विशेष योग्यता की स्वीकार्यता के बारे में उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के मामले में, अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची सीआईएल की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन और प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। कोल इंडिया भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट  Coalindia.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed