CIL Vacancy 2026: कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी की 660 नौकरियां, सैलरी 60 हजार से 1.80 लाख तक; जानें योग्यता
CIL MT Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
CIL MT Vacancy 2026: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 660 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से ही किया जाएगा।
आवेदन से पहले जान लें योग्यता
- इंजीनियरिंग: उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर सिस्टम: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की प्रथम श्रेणी (प्रथम श्रेणी) डिग्री या एमसीए में प्रथम श्रेणी (प्रथम श्रेणी) डिग्री होना अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम: उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में बीई/बीटेक/बीएससी (Engineering) की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
- भूविज्ञान (Geology): उम्मीदवार के पास जियोलॉजी, अप्लाइड जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, अप्लाइड जियोफिजिक्स में M.Sc या M.Tech की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
- राजभाषा (हिंदी): उम्मीदवार के पास हिंदी में MA कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक में हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है।
- कंपनी सेक्रेटरी: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ आईसीएसआई की एसोसिएट या फेलो सदस्यता होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए आयु?
आयु सीमा के अनुसार, सामान्य (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है और इसमें कोई छूट नहीं दी गई है, जबकि OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष हो जाती है, वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है, जिसके अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है।
देखें आधिकारिक नोटिस
क्या रहेगा एग्जाम पैटर्न?
यह परीक्षा 3 घंटे की CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) होगी, जिसमें दो पेपर (पेपर-I और पेपर-II) शामिल होंगे, दोनों 100-100 अंकों के होंगे, यानी कुल 200 अंक की परीक्षा होगी। पेपर-I में सामान्य ज्ञान/जागरूकता, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता और सामान्य अंग्रेजी से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर-II में उम्मीदवार के विषय से संबंधित व्यावसायिक ज्ञान से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
जानें वेतन और बॉन्ड के नियम
कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी में शुरुआती सैलरी 60,000 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जो बढ़कर 1,80,000 रुपये तक जा सकती है (E-1 ग्रेड)। इसके अलावा सैलरी के साथ महंगाई भत्ता (DA), HRA, कैंटीन भत्ता, परफॉर्मेंस बोनस (PRP), छुट्टियां, मेडिकल सुविधा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे कई फायदे भी मिलते हैं।
इस नौकरी में एक सेवा बॉन्ड भी होता है, यानी चयनित उम्मीदवार को कम से कम 5 साल (60 महीने) तक नौकरी करनी होगी। जॉइन करते समय 3 लाख का बॉन्ड भरना पड़ता है, जिसकी रकम हर महीने 5,000 रुपये सैलरी से काटी जाएगी। जब आप पूरे 5 साल की नौकरी पूरी कर लेते हैं, तो यह पूरी राशि बिना ब्याज के वापस मिल जाती है।