CISF 2021: सीआईएसएफ ट्रेड्समैन कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ये है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CISF Tradesman Constable admit card 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीआईएसएफ ( CISF) ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीआईएसएफ ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in के जरिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
21 मार्च को है लिखित परीक्षा
सीआईएसएफ (CISF) ट्रेड्समैन कांस्टेबल लिखित परीक्षा 21 मार्च को आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उनका प्रिंट ले सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन
ऐसे डाउनलोड करें CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक