{"_id":"637b0621805c1a22da44c9b9","slug":"cisf-recruitment-2022-notification-out-check-posts-salary-and-eligibility-sakari-result-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISF CONSTABLE BHARTI: सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती,यहां पढ़ें आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CISF CONSTABLE BHARTI: सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती,यहां पढ़ें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Mon, 21 Nov 2022 12:17 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:17 PM IST
सार
CISF CONSTABLE RECRUITMENT: सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आज से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीआईेएसएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
CISF CONSTABLE RECRUITMENT: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के 787 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार आज (21 नवंबर) से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा। उम्मादवारों का वेतनमान पे लेवल -3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक होगा। 18 से 23 साल के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CISF CONSTABLE RECRUITMENT: यह है भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेजीकरण, ट्रेड परीक्षण, लिखित परीक्षा, और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा। ओएमआर आधारित/ कंम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड के अंतर्गत लिखित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आधारित की जाएगी। आरक्षक (ट्रेड्समैन) की रिक्तियों को क्षेत्रीय अधार पर भरा जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) दस्तावेजीकरण, ट्रेड परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण में अर्हता प्राप्त कर लेने पर और इस अधिसूचना में निर्धारित अन्य शर्तों के अधीन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम को घोषित किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), दस्तावेजीकरण, ट्रेड परीक्षा, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न भर्ती केन्द्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन