फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC SSE 2023 mains exam scheduled out at psc.cg.gov.in, Registration process ongoing

CGPSC SSE Mains 2023: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, जून में है एग्जाम; देखें तिथियां

Fri, 05 Apr 2024 03:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

CGPSC SSE Mains Exam 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया चल रही है, योग्य उम्मीदवार 02 मई तक फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
CGPSC SSE 2023 mains exam scheduled out at psc.cg.gov.in, Registration process ongoing
CGPSC (सीजीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CGPSC SSE Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 02 मई, 2024 है। मुख्य परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा।

विज्ञापन

ये रहा सीजीपीएससी एसएसई मेंस का शेड्यूल

शेड्यूल के अनुसार, सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 24 से 27 जून तक किया जाएगा। 24 से 26 जून तक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे खत्म होगी। 

27 जून को परीक्षा पहली पाली में ही होगी। योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर समय रहते सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 आवेदन पत्र भर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

243 पदों पर होगी नियुक्ति

आयोग का लक्ष्य राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 242 रिक्तियों को भरना है। सीजीपीएससी एसएसई मुख्य आवेदन पत्र सुधार विंडो 3 से 7 मई, 2024 तक पांच दिनों के लिए खुली रहेगी।

उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। जो उम्मीदवार अन्य राज्यों से हैं, उन्हें सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने के लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

CGPSC State Service Mains 2023 Registration: ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2023 के लिए आवेदन करने करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएसई मेन्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन करके फॉर्म भरें।
  • आवश्यक विवरण भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए एक आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed