{"_id":"651fc3a19fa420d388030131","slug":"cg-vyapam-raeo-recruitment-2023-know-how-to-apply-at-vyapam-cgstate-gov-in-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG RAEO Recruitment 2023: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CG RAEO Recruitment 2023: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी
Fri, 06 Oct 2023 01:54 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:54 PM IST
सार
CG RAEO Recruitment 2023: सीजी व्यापम ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
cg vyapam recruitment 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
CG RAEO Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( CG Vyapam) ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
विज्ञापन
CG Vyapam RAEO Recruitment रिक्तियों का विवरण
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कुल 305 पदों पर भर्ती होनी है। श्रेणीवार भर्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
अनारक्षित - 107 पद
-
अनुसूचित जाति - 30 पद
-
अनुसूचित जनजाति - 95 पद
-
अन्य पिछड़ा वर्ग - 25 पद
-
पीडब्ल्यूडी (बैकलॉग) - 48 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
CG RAEO Recruitment 2023 आयु सीमा
सीजी व्यापम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद के लिए आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।