{"_id":"66f5556d9227fd338e049549","slug":"cg-vyapam-helt24-ffi24-exam-postponed-check-official-notice-here-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Vyapam Exam Postponed: प्रयोगशाला तकनीशियन, मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित! अब इस तिथि को होगा एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CG Vyapam Exam Postponed: प्रयोगशाला तकनीशियन, मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित! अब इस तिथि को होगा एग्जाम
Thu, 26 Sep 2024 06:12 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:12 PM IST
सार
CG Vyapam HELT24, FFI24 Exam Postponed: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्रयोगशाला तकनीशियन और मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा नई तारीख को आयोजित होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Exam Cancelled
- फोटो : Freepik
विस्तार
CG Vyapam HELT24, FFI24 Exam Postponed: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने उच्च शिक्षा निदेशालय, नवा रायपुर (CG) के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पद और मत्स्य विभाग निदेशालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पद के लिए परीक्षा तिथियों को स्थगित कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) के माध्यम से परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं ।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय, नवा रायपुर, (छ.ग.) के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों के लिए परीक्षा 6 अक्तूबर को दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। FFI24 की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। यह परीक्षा पहले 29 सितंबर, 2024 को आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन
ऐसे देखें नोटिस
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) पर जाएं
- इसके बाद नोटिस टैब पर जाएं।
- HELT24, FFI24 नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अधिसूचना डाउनलोड कर लें।