CG SET Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
CG SET 2024 Admit Card Out: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 21 जुलाई, 2024 को परीक्षा आयोजित होगी। पेपर I सुबह 10.00 बजे से 11.15 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजिक की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 1 से 5 के लिए सहायक प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार की पात्रता का मूल्यांकन करने के लिए 19 विषयों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर, उम्मीदवारों को अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र आदि के बारे में विवरण जांचना होगा। यदि कोई विसंगति है, तो उम्मीदवारों को बोर्ड को सचेत करना चाहिए और परीक्षा से पहले इसे ठीक करवाना चाहिए।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीजीएसईटी 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट कर दें।
- एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।