फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Police Recruitment 2022 For SI Platoon Commander at vyapam.cgstate.gov.in sarkari naukri

CG Police Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती

Wed, 05 Oct 2022 10:29 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 10:29 AM IST
सार

CG Police Recruitment 2022: इस भर्ती में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा एंव प्लाटून कंमांडर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
CG Police Recruitment 2022 For SI Platoon Commander at vyapam.cgstate.gov.in sarkari naukri
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CG Police Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को....
विज्ञापन

इस तारीख से होंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर आदि के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन ऑनलाइन मोड में ही होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से जारी की गई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच), सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज), सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) एवं सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) और सूबेदार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा एंव प्लाटून कंमांडर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सब इंस्पेक्टर रेडियो के लिए आवेदकों के पास में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सब इंस्पेक्टर अंगुल चिन्ह के लिए फिजिक्स, कमेस्ट्री एवं मैथ्स में स्नातक और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए कंप्यूटर के साथ में बीएससी की डिग्री होनी जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको संबंधित भर्ती का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed