Bank Jobs: इस बैंक में निकली स्पेशलिस्ट अधिकारियों की भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी अहम बातें
Central Bank of India: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में विशेषज्ञ श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Central Bank of India Specialist Officers: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की तरफ से विशेषज्ञ श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 तक है।
CBI SO Recruitment रिक्तियों का विवरण
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चल रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न धाराओं में विशेषज्ञ श्रेणी के अधिकारियों की 192 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सूचना प्रौद्योगिकी - 95 रिक्तियां
-
जोखिम प्रबंधक (Risk Manager) (विभिन्न स्केल) - 04 रिक्तियां
-
वित्तीय विश्लेषक - 09 रिक्तियां
-
लॉ ऑफिसर - 15 रिक्तियां
-
क्रेडिट ऑफिसर - 50 रिक्तियां
-
सीए-वित्त एवं लेखा/जीएसटी/इंड एएस/बैलेंस शीट/कराधान - 03 रिक्तियां
-
सुरक्षा अधिकारी - 15 रिक्तियां
-
लाइब्रेरियन - 01 पद
Central Bank of India आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये + जीएसटी का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 850 रुपये + जीएसटी शुल्क लिया जाएगा।
Central Bank of India ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।
-
होमपेज पर करियर वर्तमान रिक्तियों पर जाएं।
-
विशेषज्ञ श्रेणी में अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
-
विज्ञापन पर दिए गए आईबीपीएस लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।