फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Candidates who are absent in DV of ANM recruitment will be able to complete document verification on this date-safalta

UPSSSC ANM Bharti 2022: एएनएम भर्ती के डीवी में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी इस तारीख को पूरा करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, जान लें पूरी डिटेल्स

Tue, 14 Jun 2022 03:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 14 Jun 2022 03:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना दस्तावेज सत्यापन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Candidates who are absent in DV of ANM recruitment will be able to complete document verification on this date-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश एएनएम भर्ती की मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है। यूपीएसएसएससी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर साझा कर दी है। आयोग ने विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने वाले डीवी के शेड्यूल को भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार 9,212 पदों के लिए कराई जा रही भर्ती में पहले चरण में सफल होने वाले 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट 9 जून से 18 जून 2022 तक अलग-अलग तिथियों में चेक किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट पर जाकर ‘डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन लेटर’ अनिवार्य रूप सेडाउनलोड कर लेना होगा जिसे डीवी के समय जांचकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करना जरूरी होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहींअगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC PET FREE EBooks- Download Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

अनुपस्थित अभ्यर्थी कब करा सकेंगे दस्तावेजों का परीक्षण

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में किसी कारण से अनुपस्थित रहने वाले यानी अपने निर्धारित शेड्यूल में न पहुंच पानेवाले अभ्यर्थी 18 जून को अंतिम दिन दूसरी पाली में 1:30 से 4: 30 तक उपस्थित होकर अपनी डीवी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा चार जून को जारी किए गए नोटिस को देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारालगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed