फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   bumper recruitment for Safai Karamchari in Rajasthan, golden opportunity for illiterate people

Rajasthan Safai Karami Bharti: राजस्थान में होगी सफाई कर्मियों की बंपर भर्ती, गैर पढ़े-लिखे के लिए सुनहरा मौका

Mon, 07 Oct 2024 01:08 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 07 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

Rajasthan Safai Karami Bharti: राजस्थान में होगी सफाई कर्मियों की बंपर भर्ती, गैर पढ़े-लिखे के लिए सुनहरा मौका

विज्ञापन
bumper recruitment for Safai Karamchari in Rajasthan, golden opportunity for illiterate people
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारी पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आज से आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 6 नंवबर तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए स्थानीय स्वशासन विभाग आज, 7 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जा आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23,820 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके श्रेणीवार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आवेदन विंडो 6 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी। 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग 600 रुपये
आरक्षित वर्ग 400 रुपये
पीडब्ल्यूडी श्रेणी 400 रुपये
विज्ञापन

बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिउ विंडो बंद करने के बाद, विभाग 11 से 25 नवंबर 2024 तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवारों को इस विंडो के माध्यम से यदि आवश्यक हो तो अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने की अनुमति होगी। सुधार करने के लिए उन्हें 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

घटना तिथि
आवेदन विंडो खुलने की तिथि 7 अक्टूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024
आवेदन पत्र सुधार विंडो 11 से 25 नवंबर 2024

ऐसे करें आवेदन 
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • पुष्टिकरण पृष्ठ को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed