Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police implicated him in seven false criminal cases; High Court grants bail to NDPS accused.

Panchkula News: पुलिस ने सात झूठे आपराधिक मामलों में फंसाया, हाईकोर्ट ने एनडीपीएस आरोपी को दी जमानत

Thu, 12 Nov 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police implicated him in seven false criminal cases; High Court grants bail to NDPS accused.
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एनडीपीएस मामले के आरोपी को नियमित जमानत दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सात अन्य मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी। इनमें तीन मामलों में उसे दोषी ठहराए जाने का दावा भी किया गया था जबकि बाद में यह जानकारी गलत निकली। आरोपी का इन मामलों से कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन

जस्टिस संजय वशिष्ठ की पीठ ने कहा कि अदालत में स्थिति रिपोर्ट या शपथपत्र दाखिल करने से पहले आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की सही तरीके से जांच जरूरी है। अदालत ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि ऐसी गलतियां दोबारा न हों, इसके लिए प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

जालंधर निवासी धर्मिंदर सिंह 26 फरवरी 2025 से न्यायिक हिरासत में है। उसने पहली बार जमानत याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने आठ अप्रैल 2026 को खारिज कर दिया था। उस समय पुलिस की रिपोर्ट में उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2024 के बीच सात अन्य प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी गई थी। इनमें तीन मामलों में सजा और चार में मुकदमे लंबित होने का उल्लेख था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दोबारा जमानत याचिका दायर कर पुलिस की इस जानकारी को गलत बताया। सुनवाई के दौरान 30 अक्तूबर 2026 को अदालत ने पाया कि उसके पुराने रिकॉर्ड में वर्ष 2008 का केवल एक मामला था, जिसमें 2011 में उसे तीन महीने के कठोर कारावास की सजा हुई थी। आरोपी के वकील ने उन छह मामलों की प्राथमिकी और फैसलों की प्रतियां भी पेश कीं, जिनमें उसे आरोपी बताया गया था। दस्तावेजों से साफ हुआ कि वह इन मामलों में शामिल ही नहीं था।
पुलिस की गलती सामने आने पर अदालत ने जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा। चार नवंबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक ने हलफनामा देकर स्वीकार किया कि फिल्लौर थाने के तत्कालीन मुंशी हेड कांस्टेबल और एक सहायक उपनिरीक्षक ने रिकॉर्ड की ठीक से जांच किए बिना गलत जानकारी दी थी। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

हाईकोर्ट ने जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करने और इसे प्राथमिकता के आधार पर छह महीने में पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed