BTSC Recruitment: 1539 पदों पर भर्ती आवेदन की कल आखिरी तारीख, फटाफट ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
BTSC Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTSC Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार 04 मई, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1539 फार्मासिस्ट रिक्तियों को भरना है।
BTSC Recruitment: पात्रता मानदंड एवं शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा नियमों के तहत बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र एक अगस्त, 2019 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की मार्क शीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है।
BTSC Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/ एससी/ एसटी/ ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट देखें।
BTSC Recruitment आवेदन प्रक्रिया के लिए आसान स्टेप्स
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' - 'सूचनाएं/विज्ञापन' पर क्लिक करें
- वांछित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करें, आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।