फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Staff Nurse Recruitment: Application Deadline Extended to June 13 After Key Amendments in Eligibility

BTSC Jobs 2025: बिहार स्टाफ नर्स के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, बिना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 08 Jun 2025 01:50 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 08 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

BTSC Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 11 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का एक और मौका दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन
BTSC Staff Nurse Recruitment: Application Deadline Extended to June 13 After Key Amendments in Eligibility
BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11,389 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 23/2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया में अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने जारी अधिसूचना में बताया कि कुछ संशोधन करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 13 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय न्यायालय के आदेश और स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

विज्ञापन

13 जून 2025 तक करें आवेदन

पहले स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2025 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब आयोग ने उम्मीदवारों को और समय देते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 07 जून 2025 से 13 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

संशोधित पात्रता शर्तें

आयोग द्वारा संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार अब अभ्यर्थी बिना भारतीय नर्सिंग काउंसिल की उपयुक्तता (Suitability Certificate) और बिहार नर्सिंग काउंसिल से निबंधन प्रमाण-पत्र के भी आवेदन कर सकते हैं। पहले जहां न्यूनतम आयु की गणना की तिथि 01.08.2024 तय थी, अब इसे बदलकर 01.08.2025 कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपुनरीक्षित वेतनमान 9300-34800 रुपये और ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। वहीं, सातवें वेतन आयोग के तहत यह वेतन वेतन स्तर-7 में शामिल है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के अनुसार, अनारक्षित, ओबीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार तथा बिहार के बाहर के सभी आवेदकों को 600 रुपये जमा करना होगा, जबकि बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in या संबंधित पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर "स्टाफ नर्स भर्ती 2025" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (New Registration) करें और आवश्यक व्यक्तिगत व शैक्षिक जानकारी भरें।
  • अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से जमा करें।
  • अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें और भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed