फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC announced dates of recruitment examinations of Health and Home Department, see here

BTSC: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्वास्थ्य और गृह विभाग की भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी, यहां देखें

Tue, 11 Mar 2025 09:37 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Mar 2025 09:37 AM IST
सार

BTSC: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी और इसमें दो से तीन पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

विज्ञापन
BTSC announced dates of recruitment examinations of Health and Home Department, see here
Bihar Technical Service Commission - फोटो : Official Website (https://btsc.bihar.gov.in/)

विस्तार

BTSC Exam: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी और इसमें दो से तीन पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। 

विज्ञापन


आयोग द्वारा घोषित तिथियों के अनुसार, कीट संग्रहकर्ता की परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू होगी। इसके बाद, प्रयोगशाला प्रावैधिक, शल्य कक्ष सहायक, ईसीजी तकनीशियन और एक्स-रे तकनीशियन के लिए परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (विभिन्न पदों) की परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होगी। यह सभी परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी पदों का विवरण

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के तहत विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए कुल 10,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में रेडियोलॉजिस्ट, गायनाकोलॉजिस्ट, साइकैट्रिस्ट, फिजिशियन, पैथोलॉजिस्ट, पेडिएट्रिक्स, आर्थोपेडिक्स, इएनटी, डर्मेटोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, ऑप्थेलमोलॉजिस्ट और सर्जन जैसे पद शामिल हैं। विभिन्न विशेषज्ञताओं के लिए कुल पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • एनेस्थेटिस्ट - 988
  • पेडिएट्रिक्स - 617
  • गायनाकोलॉजिस्ट - 542
  • सर्जन - 542
  • फिजिशियन - 306
  • रेडियोलॉजिस्ट - 184
  • आर्थोपेडिक्स - 124
  • डर्मेटोलॉजिस्ट - 86
  • इएनटी - 83
  • पैथोलॉजिस्ट - 75
  • ऑप्थेलमोलॉजिस्ट - 43
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट - 19
  • साइकैट्रिस्ट - 14
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2024 है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। परीक्षा के लिए 75 अंक निर्धारित किए गए हैं, और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम 25 अंक मिल सकते हैं। इसमें प्रति वर्ष अनुभव के लिए 5 अंक दिए जाएंगे। 

पारा मेडिकल पदों की भर्ती

इसके अलावा, लैब टेक्नीशियन के 2969 पद, शल्य कक्ष सहायक के 1683 पद, ईसीजी तकनीशियन के 242 पद और एक्स-रे तकनीशियन के 1240 पदों पर भी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। सभी पारा मेडिकल पदों के लिए नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed