BSSC Recruitment 2023: बीएसएससी स्टेनोग्राफर के 232 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका
BSSC Stenographer Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSSC Stenographer Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर 14 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अन्य राज्यों / सामान्य / ईबीसी / बीसी श्रेणी के आवेदकों को 540 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला के आवेदकों को 135 रुपये का शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले बीएसएससी के आवेदन पोर्टल onlinebssc.com पर जाएं।
-
स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
-
विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें