Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती, यहां कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"60ecf43d7293a22e00787ef4","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates13-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती, यहां कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 13 Jul 2021 07:30 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:30 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के इस दौर में विभिन्न सरकारी और राज्य विभागों ने नौकरियां निकालीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कुछ मानदंड भी निर्धारित किए हैं। अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर प्रत्येक दिन इन नौकरियाें के बारे में विस्तृत जानकारी देता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गईं भर्तियों के बारे में पढ़िए यहां....
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:28 PM, 13-Jul-2021
बीएसएफ एयर विंग में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
06:27 PM, 13-Jul-2021
Sarkari Jobs: 5 अगस्त तक करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 05 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
05:30 PM, 13-Jul-2021
Govt Jobs : यह है पदों का विस्तृत विवरण
पटवारी
- पौड़ी गढ़वाल - 79
- अल्मोड़ा - 50
- टिहरी - 45
- पिथौरागढ़ - 38
- उत्तरकाशी - 38
- नैनीताल - 27
- चमोली - 26
- चंपावत - 23
- बागेश्वर - 18
- रुद्रप्रयाग - 13
- देहरादून - 9
लेखपाल
- ऊधमसिंह नगर - 56
- हरिद्वार - 35
- देहरादून - 29
- नैनीताल - 26
- चंपावत - 01
04:33 PM, 13-Jul-2021
Govt Vacancy : लेखपाल व पटवारी के पदों पर 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
03:19 PM, 13-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
02:26 PM, 13-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: बीएसएफ के 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीएसएफ के आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 13-Jul-2021
Sarkari Vacancy: ये है निर्धारित योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का 10वीं कक्षा में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:30 PM, 13-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : डाक सेवक के 1940 पदों पर मांगे आवेदन
बिहार पोस्टल सर्किल में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक के 1940 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:31 AM, 13-Jul-2021
Sarkari Jobs: 28 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं
आईबीपीएस द्वारा क्लर्क के विभिन्न पदों पर निकालीं गई भर्तियों पर आवेदकों की भर्ती प्रारंभित और मुख्य परीक्षा के आधार पर की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त से 5 सितंबर के बीच में आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:35 AM, 13-Jul-2021
Govt Jobs: आईबीपीएस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरु
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क के 5858 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 12 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है।