फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Constable GD Recruitment 2025: Last Date Tomorrow for 391 Vacancies, Apply Now

BSF Recruitment 2025: बंद होने वाली है बीएसएफ में 10वीं पास के लिए 391 पदों वाली ये भर्ती; फटाफट करें आवेदन

Mon, 03 Nov 2025 07:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 07:48 PM IST
सार

BSF Constable GD Recruitment 2025: अगर आप 10वीं पास और साथ में खिलाड़ी हैं तो आपके पास बीएसएफ में करियर बनाने का शानदार मौका है। कुल 391 पदों पर भर्ती चल रही है, लेकिन पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। नीचे पूरा विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
BSF Constable GD Recruitment 2025: Last Date Tomorrow for 391 Vacancies, Apply Now
BSF Constable GD 2025 - फोटो : X- @BSF_India (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

BSF Constable GD Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने ग्रुप "सी" के अंतर्गत कांस्टेबल (GD) के 391 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगे जा रहे हैं। 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए बीएसएफ में नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। यह नियुक्ति अस्थायी आधार पर की जाएगी। देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्तूबर 2025 से चालू है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, यानी 4 नवंबर 2025 है। चयन में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उनके खेल प्रदर्शन को भी अहम महत्व दिया जाएगा।

विज्ञापन

Eligibility Criteria: पात्रता

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
खेल योग्यता: वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने विज्ञापन की अंतिम तिथि से पूर्व पिछले दो वर्षों में किसी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो या पदक प्राप्त किया हो, जैसा कि अधिसूचना में उल्लिखित है।

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष

 

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

How to Apply BSF Recruitment: आवेदन प्रक्रिया

पात्र उम्मीदवार निम्न चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • "Apply Online" विकल्प चुनें (Constable GD पद के लिए)।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • (यदि लागू हो) ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करें और भविष्य हेतु प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed