फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC ASI Steno Marksheet 2025: Bihar Police ASI Steno Exam Marksheet Released, Download Before This Date

BPSSC ASI Steno Marksheet: बीपीएसएससी एएसआई स्टेनो भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
सार

BPSSC ASI Steno Marksheet 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एएसआई स्टेनो भर्ती की मार्कशीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2025 तय की गई है।

विज्ञापन
BPSSC ASI Steno Marksheet 2025: Bihar Police ASI Steno Exam Marksheet Released, Download Before This Date
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar Police ASI Steno Marksheet 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने एएसआई स्टेनो की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2025 तक अपनी एएसआई स्टेनो की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था और अब उम्मीदवार अपनी विस्तृत अंक तालिका देख सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 305 रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती में श्रेणीवार पदों का वितरण इस प्रकार है: अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए 121 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 31 पद, अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 59 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 37 पद, पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 37 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 6 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 18,726 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उम्मीदवारों की मार्कशीट में लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और अन्य चरणों में प्राप्त अंकों का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

BPSSC ASI Steno Marksheet 2025: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Bihar Police" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब 'ASI Steno Marksheet 2025 Download Link' पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed