BPSC TRE 3: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए पहले से रखें ये तैयारी, आज जारी हो सकते हैं नतीजे
BPSC TRE Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग आज तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी करने को तैयार है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे।
विस्तार
BPSC TRE Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का रिजल्ट आज ऑनलाइन मोड में जारी कर सकता है। उम्मीदवार इसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाकर देख सकेंगे। उम्मीदवार ध्यान दें, आयोग पहले चरण में एक से पांच और छह से आठ कक्षा के लिए ली गई परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
वैकेंसी संशोधित रोस्टर के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से अब 84 हजार 581 पदों पर चयन होगा। पहले 87774 पदों पर वैकेंसी निकली थी। कक्षा एक से पांच के 25,505 पदों पर और कक्षा छह से आठ तक 19 हजार पदों पर रिजल्ट जारी होगा। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के लिए BPSC TRE उत्तर कुंजी 2024 (तीसरे चरण की परीक्षा) जारी की है। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए पहले से रखें ये तैयारी
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड जरूर होना चाहिए, क्योंकि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और सत्यापन कोड का उपयोग करना होगा। रिजल्ट के पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और अन्य विवरण शामिल हैं।
BPSC TRE 3.0 परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को पीडीएफ से अपने परिणाम की जांच करने के लिए CTRL + F कमांड का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर खोजना होगा। उन्हें पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उस पर उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से क्रॉस-चेक करना चाहिए।