फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Takes Step Towards Transparency, Releases 70th Mains Answer Sheets Without Evaluation

BPSC: पारदर्शिता की दिशा में कदम, बपीएससी ने 70वीं मुख्य परीक्षा की 'बिना जांची' उत्तर पुस्तिकाएं की जारी

Thu, 13 Nov 2025 05:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 13 Nov 2025 05:13 PM IST
सार

BPSC 70th Mains Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 70वीं मुख्य परीक्षा की बिना जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी हैं।

विज्ञापन
BPSC Takes Step Towards Transparency, Releases 70th Mains Answer Sheets Without Evaluation
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी 14 से 24 नवंबर 2025 के बीच अपनी अमूल्यांकित (Unevaluated) उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

यदि आपने डाउनलोड की हुई अमूल्यांकित (Unevaluated) उत्तर पुस्तिका में कोई गलती पाई है, तो आप इसकी आपत्ति 24 नवंबर 2025 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल भेजकर दर्ज कर सकते हैं। 

24 नवंबर 2025 के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी और तरीके से भेजी गई आपत्तियों या तय तारीख के बाद भेजी गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग ने यह कदम क्यों उठाया?

आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 70वीं मुख्य परीक्षा की बिना जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की हैं। आमतौर पर उम्मीदवारों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं केवल परिणाम घोषित होने के बाद ही दिखाई जाती थीं। इस कदम से छात्रों को यह सुविधा मिलती है कि वे:

  • सही उत्तर पुस्तिका जांचें: सुनिश्चित कर सकें कि उनके रोल नंबर के सामने उनकी ही लिखी उत्तर पुस्तिका अपलोड हुई है।
  • उत्तर की समीक्षा करें: देख सकें कि उन्होंने परीक्षा में किस प्रकार के उत्तर दिए थे, जिससे उनकी अगली परीक्षा की तैयारी आसान हो सके।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले BPSC वेबसाइट या BPSC Online पर लॉगिन करें।
  • अब अपने Roll No. और Registration No. डालें।
  • उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करके जांच करें।
  • अब “Raise Objection / Submit Grievance” विकल्प चुनें।
  • जिस प्रश्न या अंक पर आपत्ति है, उसका विवरण भरें।
  • अंत में सबमिट करें और acknowledgement सेव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed