फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Recruitment 2022 Last date to apply for Assistant Professor posts bpsc.bih.nic.in sarkari naukri

BPSC Recruitment 2022: बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 28 Sep 2022 01:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 01:10 PM IST
सार

BPSC Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
BPSC Recruitment 2022 Last date to apply for Assistant Professor posts bpsc.bih.nic.in sarkari naukri
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

BPSC Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 28 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन
Trending Videos

इतने पदों पर होनी है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- BPSC 67th Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 30 को, शामिल होने से पहले पढ़ लें अहम टिप्स और गाइडलाइन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E/B.Tech/B.S/B.Sc (Eneg.) और M.E/M.Tech/M.S या कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड  M.Tech में से किसी एक डिग्री में प्रथम श्रेणी या इनके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अन्य श्रेणाी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- NEET PG 2022: नीट पीजी पहले दौर की काउंसलिंग का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed