फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Panchayati Raj Auditor Vacancy 2026 Notification Out for 102 posts; apply at bpsc.bihar.gov.in From 5 Feb

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार के पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के 102 पदों पर भर्ती; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 28 Jan 2026 06:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 06:41 PM IST
सार

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार के पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पदों पर नई भर्ती का एलान किया गया है। कुल 102 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। अर्थशास्त्र/वाणिज्य/गणित में स्नातक डिग्री या एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री वाले इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
 

विज्ञापन
BPSC Panchayati Raj Auditor Vacancy 2026 Notification Out for 102 posts; apply at bpsc.bihar.gov.in From 5 Feb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BPSC Auditor Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग में ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत अधिसूचित इस भर्ती अभियान के माध्यम से अंकेक्षक (Auditor) की कुल 102 (28+74) रिक्तियां भरी जाएंगी। आधिकारिक अधिसूचना बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी।

विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत की जाएगी, जहां वे पंचायतों और संबंधित संस्थाओं के वित्तीय रिकॉर्ड, ऑडिट और लेखा परीक्षण से जुड़े कार्यों का निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन

 

5 फरवरी से शुरू होगी पंजीकरण

बीपीएससी अंकेक्षक भर्ती की अधिसूचना 28 जनवरी, 2026 को जारी की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

  • नोटिस जारी - 28 जनवरी, 2026
  • पंजीकरण शुरू - 5 फरवरी, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 26 फरवरी, 2026
  • कुल पद - 102
  • आवेदन शुल्क - 100 रुपये
 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/वाणिज्य/गणित में स्नातक डिग्री या एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन

BPSC Auditor Selection Process: कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए अलग से आवेदन करना होगा। इसके बाद, 120 अंकों का साक्षात्कार होगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार

BPSC Auditor Exam Pattern: प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। और कुल अंक 150 होंगे। प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन अपेक्षित होगा।

लिखित परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें दो अनिवार्य विषय क्रमशः सामान्य हिन्दी - 100 अंक तथा सामान्य अध्ययन (दो पत्र), प्रत्येक पत्र 300 अंकों के होंगे, इसके अतिरिक्त वैकल्पिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।

आवेदन शुल्क

प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा शुल्क- 100/- (एक सौ रुपये)  निर्धारित किया गया है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhaar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 (दो सौ) रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

विस्तृत आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

बीपीएससी ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट सेक्शन चुनें।
  • सभी चल रही भर्तियों की सभी डिटेल्स वाला एक पेज खुलेगा।
  • "बीपीएससी ऑडिटर रिक्रूटमेंट 2026" के नीचे दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें और फिर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed