BPSC Recruitment: बीपीएससी ने हेडमास्टर भर्ती के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई, इस तिथि से पहले करें अप्लाई
BPSC Recruitment: इससे पहले फॉर्म को संपादित करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2022 थी, लेकिन अब उम्मीदवार 9 मई, 2022 तक फॉर्म को संपादित कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए फॉर्म को संपादित करने का लिंक 3 मई से 9 मई, 2022 तक उपलब्ध होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Headmaster Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अब 2 मई, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तारीख 22 अप्रैल, 2022 थी, लेकिन आयोग ने अब समय सीमा बढ़ाकर 2 मई, 2022 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Recruitment: आवेदन संपादित करने की तारीख भी बढ़ी आगे
बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग द्वारा आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है। इससे पहले फॉर्म को संपादित करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2022 थी, लेकिन अब उम्मीदवार 9 मई, 2022 तक फॉर्म को संपादित कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए फॉर्म को संपादित करने का लिंक 3 मई से 9 मई, 2022 तक उपलब्ध होगा।
BPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
हेडमास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिहए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों द्वारा 2012 में या उसके बाद काम पर रखे गए शिक्षकों के लिए आयोजित की गई परीक्षा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 से 47 वर्ष निर्धारित की है।
BPSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए - 750 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए - 200 रुपये
BPSC Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण के लिए पेज खुलेगा, जहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करना होगा।
- अब उम्मीदवार फिर होमपेज पर वापस जाएं और जनरेट किए गए क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।