{"_id":"637f24a523b8bf57030f9b67","slug":"bpsc-district-art-and-culture-officer-exam-date-2022-postponed-know-about-new-date-on-bpsc-bih-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC Exam: बीपीएससी ने जिला कला-संस्कृति अधिकारी मेन्स परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, नई तारीखों की घोषणा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC Exam: बीपीएससी ने जिला कला-संस्कृति अधिकारी मेन्स परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, नई तारीखों की घोषणा
Thu, 24 Nov 2022 01:31 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 01:31 PM IST
सार
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने जिला कला और संस्कृति अधिकारी के लिए मेन्स परीक्षा की नई तारीखों का एलान किया है। पहले यह परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2022 तक होने वाली थी।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने जिला कला और संस्कृति अधिकारी के लिए मेन्स परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। आयोग ने जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही नई परीक्षा तारीखों की भी घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2022 तक होने वाली थी। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी जिला कला और संस्कृति अधिकारी मेन्स परीक्षा राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे इसकी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से परीक्षा स्थगित होने का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग ने दी जानकारी
बिहार लोक सेवा आयोग जारी नोटिस में कहा गया है कि जिला कला और संस्कृति अधिकारी के लिए मेन्स परीक्षा को अपरिहार्य कारणों के चलते 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2022 तक होने वाली परीक्षा को टाल दिया गया है। इसके साथ ही नई परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। परीक्षा से संबंधित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आयोग का वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले उपलब्ध हो जाएंगे। जिन्हें डाउनलोड कर उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा की नई तारीखें घोषित
जिला कला और संस्कृति अधिकारी के लिए मेन्स परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 19 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी। यह सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 20 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र एक की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सामान्य अध्ययन प्रश्न दो की परीक्षा होगी। 21 जनवरी दिन शनिवार को कला का इतिहास एवं बिहार की कला परंपरा का पेपर सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़ें बारह बजे तक होगा। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कला प्रबंधन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन