फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Bihar Teacher Exam Admit Card 2023 out know how to download at bpsc.bih.nic.in

BPSC Teacher Admit Card 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 11 Aug 2023 11:51 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

BPSC Teacher Admit Card 2023: बीपीएससी ने बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
BPSC Bihar Teacher Exam Admit Card 2023 out know how to download at bpsc.bih.nic.in
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BPSC Teacher Admit Card 2023 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने  प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT),स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के रूप में स्कूल शिक्षक भर्ती और प्राथमिक शिक्षक पद के लिए पंजीकरण कराया है। वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। आयोग बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा 79,943 प्राथमिक शिक्षकों, 32,916 माध्यमिक और 57,602 वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे बीपीएससी शिक्षक प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अपनी पासपोर्ट आकार की तस्वीर को 25 केबी में बदल लें और डैशबोर्ड पर अपलोड करें। आयोग ने कहा कि बीपीएससी नियमों के अनुसार पासपोर्ट आकार के फोटो को निर्दिष्ट आकार में बदलने के लिए फोटो रिसाइजर का उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन

BPSC Teacher Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

  • बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed